आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के छात्रों ने बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन फार्मासिस्ट में जमाई धाक

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के 11 छात्रों ने हाल ही में बिहार सरकार के द्वारा बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन फार्मासिस्ट में चयनित होकर संस्था के गौरव को बढ़ाया है। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि छात्रों के चौहमुखी विकास के लिए यहां पर तकनीकी शिक्षा, रिसर्च के साथ-साथ कम्पीटेटिव परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष टीम कार्य करती है। 11 छात्र एक साथ बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन फार्मासिस्सट में चयनित होकर फार्मेसी जगत में कालेज की शान को गौरवान्वित किया है। चयनित छात्र विकास, जनमजय, वीरू, मुकेश, शशिकांत, शिवम मिश्रा, अमन कुमार, अभिषेक, निरंकार झा, साकेत एवं फैजल का चयन बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन फार्मासिस्ट के पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह व समूह स्टाफ ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *