शहर के वार्ड नंबर 33 में आज पार्षद जगसीर सिंह हुंदल के साथ स्थानीय निवासियों के बीच जन-सुनवाई (लोक मिलनी) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंची मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा कई मामलों के समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी कार्यों, विकास परियोजनाओं और लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सरकार के कार्यों पर विश्वास जताते हुए अपने सुझाव और मांगें रखीं। इस अवसर पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व पार्षद जगसीर सिंह हुंदल ने कहा कि जनता से मिल रहा प्यार, सम्मान और भरोसा उन्हें और अधिक जिम्मेदारी तथा समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर मोगा नगर निगम की मेयर विनयपाल कौर, पूर्व पार्षद किरण हुंदल, जगदीप सिंह बराड़ जोन मीडिया इंचार्ज, ब्लॉक प्रधान राकेश मिड्डा सहित बड़ी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद रहे।

