मोगा जिले के गांव मल्लियांवाला में कांग्रेस को झटका, कई कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल

voice punjabtime
1 Min Read

मोगा जिले के गांव मल्लियांवाला में कांग्रेस पार्टी को उस समय झटका लगा जब गुरजंट सिंह, पूर्ण सिंह और लखवीर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। जिनको अप पार्टी के ब्लॉक प्रधान नछत्तर सिंह मल्ली में शामिलकरवाया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने वाले परिवारों को सिरोपा भेट करके स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से आप पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा जनहित और विकास संबंधी गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए शामिल हुए पदाधिकारियों व वर्करों को आप पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी में शामिल होने वालों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पंच राम सिंह, पंच गुरजंट सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता और गांव के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *