राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की बी.फार्म फाइनल वर्ष की छात्रा आांकाशा पटेल ने सबसे लंबी कपड़े पर बनी मेहंदी डिजाइन के लिए इंडिया बुक आफ रिकार्ड से नवाजा गया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि आंकाशा पटेल राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में मेहंदी कंपीटिशन में अव्वल स्थान प्राप्त कर चुकी है। इसी के तहत आंकाशा पटेल ने 39.1 फीट लंबाई एवं 3 फीट चौड़ाई वाले कपड़े पर 13 घंटे 51 मिनट में पूरे कपड़े पर मेहंदी के द्वारा देश की विभिन्न डांस की विधियां, भूमर, गरवा, कथक कली एवं अन्य की मुद्राएं बनाई। इस पूरे कार्य के लिए 46 मेहंदी के कौण उपयोग में लाए गए। यह रिकार्ड इंडिया बुक में नामांकित किया गया एवं उस उपलब्धि पर इंडिया बुक आफ रिकार्ड के द्वारा मैडल, सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने छात्रा आंकाशा पटेल को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

