धर्मकोट के गांव लोगड़ में आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट के गांव लोगड़ में बुधवार रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। घटना गांव लोगड़ में स्थित एक मोटर पर हुई। गोली युवक की जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए कोट ईसे खां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान सुखबिंदर सिंह निवासी रेडवा।

थाना प्रभारी धर्मकोट लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घायल युवक सुखबिंदर सिंह की बयान के आधार पर 8 नामजद और 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *