दिन दिहाड़े काम पर जा रहे व्यक्ति पर हमला, मोबाइल, नकदी और विदेशी मुद्रा लूटकर तीन बदमाश फरार

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा जिले के गांव गील के पास जमेलवाला जाने वाली सड़क पर शनिवार दोपहर एक व्यक्ति पर तीन अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर मोबाइल फोन, नकदी और विदेशी मुद्रा लूट ली। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल विजय कुमार, निवासी गिल पैलेस के पास, मोगा शहर, ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोगा से बाघापुराना हलवाई का काम करने जा रहे थे। रास्ते में गांव गील के पास जमेलवाला जाने वाली सड़क पर वह बाथरूम के लिए रुके। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक आए और उनके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपियों ने विजय कुमार से उनका मोबाइल फोन, 2,000 रुपये नकद और लगभग 1.2 कुवैती दीनार की विदेशी मुद्रा छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने मोटरसाइकिल की चाबी मांगी। विजय कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए चाबी खेत में फेंक दी। इसके बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। अंततः तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने घायल विजय कुमार को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *