मोगा: मोगा के सदर थाने में 8 जुलाई को ग्रेनेड से हमला हुई थी जिसके बाद पंजाब के कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। आज केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मोगा के बीजेपी के सीनियर लीडर शिप जब थाना सदर मौके का जायजा लेने पहुंचे तो केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को मोगा पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया। इस दौरान पुलिस और केंद्रीय मंत्री के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। बाद में बिट्टू ने अपने बीजेपी साथियों के साथ सड़क पर धरने में बैठ गए 15 मिनट तक धरने में बैठे रहे लंबे समय तक चली बातचीत के बाद अंततः पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और सुरक्षा के मद्देनज़र सड़क पर बैरिकेडिंग कर रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। काफी समय बाद पुलिस ने रास्ता खोल दिया जिसके बाद बिट्टू अपने साथियों के साथ थाना सदर पहुंच कर मोगा एसएसपी के साथ बातचीत की।

