राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की एम.फार्म रैगुलेटरी अफेयर्स की छात्रा यशिका मित्तल का चयन आईलाइफ मेडिकल डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत में बतौर क्वालिटी इंशोरेंस ट्रेनी के रूप में हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह ने बताया कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के फाइनल वर्ष के छात्र एम.फार्म, बी.फार्म एवं फार्म.डी. के सभी छात्रों का चयन देश एवं विदेश की जानी मानी फार्मास्यूटिकल कंपनी, मार्केटिंग, अस्पताल एवं रिसर्च सेंटरों में हो चुका है। यहां की प्लेसमेंट सैल छात्रों के चौहमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। छात्रों के लिए ट्रेनिंग, कैंपस प्लेसमेंट व फार्मास्यूटिकल कंपनी से टाइअप के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां से पास आउट विद्यार्थी संस्थान की छात्रों की प्लेसमेंट में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने छात्रा यशिका मित्तल की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

