शहर में कूड़े के ढेर से लोग परेशान, दुकानदारों ने दुकानें बंद कर लगाया धरना

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

पंजाब भर में 8 जुलाई से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। मोगा शहर में भी इस हड़ताल का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोगा के मुख्य बाजार में देव होटल के पास, जो सिविल अस्पताल से कुछ ही दूरी पर स्थित है, सड़कों पर कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। फैली गंदगी और उससे उठ रही बदबू के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।

स्थिति से परेशान होकर आज स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया तो कुछ दुकान दार दुकान बंद करके पोस्टर लगाया कि कूड़े करके दुकान बंद हे ।धरने में मोगा कांग्रेस की हल्का इंचार्ज मालविका सूद भी पहुंचीं। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण पिना भी धरना स्थल पर पहुंचे और दुकानदारों के साथ धरने में बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। दोनों नेताओं ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और समस्याओं का जल्द समाधान होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *