मोगा पुलिस ने एक कार सवार को 60 किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति SX4 कार नंबर PB-05-AS-0699 भी जब्त कर ली है। इस मामले में जानकारी देते हुए एसएचओ भलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ जोगेवाला रोड, फतेहगढ़ पंजतूर में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान खास मुखबिर से सूचना मिली कि लवप्रीत सिंह उर्फ लव, निवासी बोगेवाला, अपनी मारुति SX4 कार में डोडा चूरा पोस्त की खेप लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी के दौरान 60 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ पंजतूर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *