पंजाब स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए टीएलएफ के छह छात्र-छात्राओं का चयन, स्कूल में खुशी की लहर

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड–ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ), मोगा के लिए गर्व का क्षण है कि स्कूल के छह होनहार स्केटर्स का आगामी पंजाब स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए पंजाब टीम में चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। पंजाब गर्ल्स टीम के लिए चयनित छात्राओं में उर्वी (कक्षा 4-सी), अमायरा (कक्षा 4-सी), पिनाज़ (कक्षा 4-सी) तथा उंबर (कक्षा 3-सी) शामिल हैं। वहीं पंजाब बॉयज टीम के लिए जोरावर सिंह (कक्षा 4-सी) और अंशुमन (कक्षा 5-सी) का चयन हुआ है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और स्केटिंग के प्रति समर्पण का परिणाम है। इसके साथ ही प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर अकादमिक्स श्री गगन सिंह, प्रिंसिपल सुश्री नीतू डांडी, डीन अकादमिक्स सुश्री रविंदर कौर तथा एचएम सुश्री सोनिया सचदेवा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पंजाब और द लर्निंग फील्ड–ए ग्लोबल स्कूल, मोगा का नाम रोशन करेंगे। स्कूल परिवार ने सभी युवा खिलाड़ियों को आगामी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीएलएफ विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *