मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं से किया वादा निभाया, सम्मान राशि देकर बढ़ाया उनका मान-सम्मान: विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा हलके की विधायक तथा आम पार्टी की नैशनल कौंसिल की कनवीर डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान द्वारा महिलाओं को सम्मान राशि दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पंजाब की माताओं-बहनों से किया अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक है। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों, विशेषकर महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और सरकार का यह कदम उन्हें और अधिक आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि सम्मान राशि मिलने से लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। यह योजना महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है और महिलाओं के बिना समृद्ध पंजाब की कल्पना संभव नहीं है। विधायक डॉ. अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार जनहितैषी फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से लागू की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर पंजाब के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मान सरकार भविष्य में भी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *