आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने छात्रावासियों की कौसलिंग

voice punjabtime
2 Min Read

ः राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने सत्र 2026-27 के छात्रों के साथ हास्टल में जाकर कौसलिंग सैशन को किया। डा.गुप्ता ने छात्रों के साथ विचारों को सांझा किया एवं कहा कि आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस एवं डिजीटल युग में सत्य एवं असत्य का ज्ञान करना काफी मुश्किल हो रहा है। अतः छात्रों को सही ज्ञान प्राप्त करने पर ही किसी प्रकार की सहमती देनी चाहिए। डा.गुप्ता ने स्वस्थ रहने के लिए कुछ कसरत भी करवाई एवं छात्रों के विचारों को जाना। इस मौके पर छात्रों ने कई प्रश्न पूछे, जिनका बहुत ही सरल रूप से जबाव देते हुए संकल्प से सिद्धी मंत्र का सिद्धांत दिया एवं छात्रों से अपील की कि वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, ताकि डिग्री के दौरान तकनीकी एवं स्किल के साथ-साथ पर्सनैलिटी डिवलपमेंट प्लेसमेंट में अहम भूमिका निभाएगा।डा.गुप्ता ने कहा कि इस संस्थान में 22 राज्यों के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो कि बहुत ही योग अनुभवी 12 राज्यों के शिक्षक छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि संस्था छात्रों के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *