80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने शहर में घर-घर तिरंगा का जयघोष करते हुए देश भक्ति की छाप छोड़ी

voice punjabtime
5 Min Read

: 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने शहर में घर-घर तिरंगा का जयघोष करते हुए देश भक्ति की छाप छोड़ते हुए शहर की पुरानी दाना मंडी से होते हुए चैंबर रोड, रेलवे रोड, शाम लाल थापर चौक, मेन बाजार आदि में मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा से शहर में घर-घर तिरंगा का जयघोष गूंजा। इस अवसर पर डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना तथा लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग द्वारा शहर में लोगों को अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए दो हजार तिरंगे झंडे वितरण किए गए। इस अवसर पर डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि पुरानी दाना मंडी में भाजपा दफ्तर में 14 अगस्त को देश भक्ति की भावना व राष्टÑीय एकता की मजबूती के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई । जिसमें मोटर साइकिलों पर नौजवान तिरंगे झंडे फहराते हुए शहर में लोगों को 15 अगस्त के दिन अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण भी किया जा रहा है। बाजारों और स्थानीय स्तर पर लोगों को तिरंगे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि वे अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकें। भाजपा कार्यक तार्ओं को रैलियों के दौरान पार्टी के झंडे की बजाय केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी का कहना है कि इससे अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ एक जन-अभियान का स्वरूप देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवा पीढ़ी, विशेषकर ॠील्ल े और नए म तदाताओं, को राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं द्वारा युवाओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजित तिरंगा यात्राओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर है। अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर आफिस इंचार्ज जतिंदर चड्ढा, आई.टी.सैल इंचार्ज मुकेश शर्मा, प्रवासी मंच के अध्यक्ष विजय मिश्रा, संजीव अग्रवाल, कमल कुमार, अमित सूद, रीतू बाला, प्रणव कुमार, काकू सूद, मंडल अध्यक्ष उमाकांत, सुकेश सूद, गोल्डी, मंड़ल अध्यक्ष दीपक तलवाड़, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, धर्मवीर भारती, मंडल अध्यक्ष अमनदीप ग्रोवर,संजीव अग्रवाल, सोनी मंगला, डा. चमन लाल खुराना, पार्षद विक्की सितारा, पार्षद टोनी सितारा, राजेन्द्र गाबा, अजय शर्मा, दविंदर कुमार, सुकेश सूद, गगन लूंबा, तरसेम जंड, भरत मंगला, सुखविंदर, सुखमन्द्र सिंह, साहू कुमार, लव मंगला, दिनेश कुमार, लवप्रीत कुमार, प्रवीण राजपूत, जतिन बठला, विजय मिश्रा, शशिकांत पांडे, सुरिंदर कुमार, विजय कुमार, रोहित गुप्ता, नरेश कुमार, संतोष कुमार, संजू, वरिंदर सिंह, संजय कुमार, विनोद कुमार, राजू, नरेन्द्रपाल सेठी, विकास शर्मा, चेतन शर्मा, सचिन गर्ग, कमल कुमार, छिंदर पाल, कालू राम, राधे श्याम, सीता राम, रंजीत सिंह, अनुराग, दिनेश कुमार, सं तोष कुमार, भूपिंदर हैप्पी, जोनी भट्टी, सोनी भट्टी, सुरिंदर शर्मा, लक्खा सिंह, संजीव अग्रवाल, सुखचैन दाता के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *