आईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजय का अग्रवाल वूमेन सैल ने किया सम्मान

voice punjabtime
2 Min Read

अग्रवाल वूमेन सैल की ओर से फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदले विजय का विशेष सम्मान किया गया। सैल की प्रदेश अध्यक्ष भावना बांसल और नीतू गुप्ता ने फरीदकोट स्थित आईजी कार्यालय में विशेष रूप से पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया तथा हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अग्रवाल वूमेन सैल की प्रदेश अध्यक्ष भावना बांसल ने कहा कि आईजी नीलांबरी जगदले विजय का सम्मान करने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर आगे बढ़ रही हैं। फील्ड में जिम्मेदारी निभा रही महिलाओं का सम्मान करने से अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि नीलांबरी जगदले विजय फरीदकोट रेंज में बहुत ही बेहतरीन एवं प्रभावशाली ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं और उनका कार्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। भावना बांसल ने कहा कि अग्रवाल वूमेन सैल हमेशा महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने हरियाली तीज के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े होने के साथ-साथ महिलाओं को एक-दूसरे के साथ जुड़ने और अपनी खुशियां साझा करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। इस मौके पर आईजी नीलांबरी जगदले विजय ने अग्रवाल वूमेन सैल की प्रदेश अध्यक्ष भावना बांसल और नीतू गुप्ता का सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा इस प्रकार सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने अग्रवाल वूमेन सैल द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संस्था को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भावना बांसल और नीतू गुप्ता ने आईजी नीलांबरी जगदले विजय को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *