स्वतंत्रता दिवस 2026 का आयोजन नई दाना मंडी में पूरे उत्साह, देशभक्ति और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह के दौरान गोल्ड कॉस्ट क्लब के एम.डी. अनुज गुप्ता तथा गौरव गुप्ता को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सराहनीय कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, एस. एस. पी. सरताज सिंह चाहल ने उन्हें सम्मानित करते हुए भविष्य में भी समाज और क्षेत्र की बेहतरी के लिए इसी तरह योगदान देने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अनुज गुप्ता ने कहा कि सम्मान प्राप्त करने के बाद गोल्ड कॉस्ट क्लब के एम.डी. अनुज गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में अपना योगदान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें सामाजिक एवं जनहित के कार्यों के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। इस मौके पर गौरव गुप्ता ने कहा कि इस अवसर पर गौरव गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया का सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली यह सराहना भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को पूरी लगन के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देगी।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अन्य प्रतिभाओं एवं व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

