मोगा में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

voice punjabtime
1 Min Read
Oplus_131072

 

 

सावन के महीने में तीज का त्योहार पूरे पंजाब में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार पंजाब की पुरानी संस्कृति और परंपराओं की यादों को ताज़ा करता है। इसी कड़ी में। मोगा के आरा रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की मेजबानी मिस प्रियंका ने की। इस अवसर पर उनकी सहेलियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की रौनक को और भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान तीज से संबंधित विभिन्न प्रकार की मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सुंदर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, गिद्धा, पंजाबी गीतों और बोलियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को पंजाबी संस्कृति के रंग में रंग दिया। पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। तीज का यह कार्यक्रम पंजाबी संस्कृति, आपसी प्रेम, भाईचारे और दोस्ती की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया। महिलाओं ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में जहां तीज का त्योहार धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है, अलग अलग संस्थाओं ने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है

।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *