राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में आयोजित की जा रही 22 वीं अंतर राष्ट्रीय साईकलोडेस्टन सिंपोजियम (आई.सी.एस-22) का व्राउचर रिलीज संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, टी.एल.एफ. स्कूल की प्रिंसिपल नीतू डांडी, डीन रिसर्च डा. शमशेर सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा, डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डीन आई.क्यू.ए.सी. डा. सिद्धार्थ मेहन, हेड आफ दि डिपार्टमेंट डा. बालक दास कुर्मी, डा. सौरभ कोसे, डा. वेद पाल सिंह, डा. संत कुमार वर्मा, डा.भीमाकिरण, डा. अमनदीप सिंह, करिशमा अग्रवाल, सानिया ग्रोवर के साथ-साथ समह फैकल्टी ने किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि इस कांफ्रेंस में 15-20 देशों के वैज्ञानिक एवं डेलीगेट्स भाग लेंगे। इसके साथ-साथ पूरे देश से तीन हजार से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थी रिसर्च कार्य को प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान छात्र-शिक्षक 12 कैटागिरी में रिसर्च वर्क को प्रस्तुत करेंगे। जिसमें 432 पुरस्कार दिए जाएंगे। यह पहला मौका है कि जब भारत में इंटरनेशनल साईकलोडेस्टन सिंपोजियम का आयोजन 44 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने सभी शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए। इसके साथ-साथ इस द्वितीय व्राउचर में पूरे देश से आ रही सुझावों के अनुसार आनलाइन मोड़ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को चालू किया गया है, ताकि इस कांफ्रेंस का अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिल सके। इस कांफ्रेंस को स्पोट फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के साथ-साथ कई एकेडमिक, इंडस्ट्री में साथ में जुड़कर इस अंतर राष्ट्रीय सिंपोजियम को भव्य बनाने में सहयोग कर रहे हैं। एग्जीबेशन के दौरान साइंटिफिक स्टाल भी लगाई जाएंगी, जिसमें इंडस्ट्री अपने प्रोडक्ट को प्रदर्शित कर सकती है, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने आश्वासन दिया कि भारत में पहली बार 44 वर्षों के बाद हो रही इस अंतराष्ट्रीय साईकलोडेस्टन सिंपोजियम कांफ्रेंस को भव्य एवं यादगार बनाने में यह संस्था कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी व आवश्यक समस्त सुविधाएं आने वाले वैज्ञानिकों एवं डेलीगेट्स को मुहैया करवाएंगी एवं सभी से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा रजिसट्रेशन कर इसमें भागीदारी करें।

