शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में सद्भावना दिवस उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शांति, एकता, सद्भाव, भाईचारे और आपसी सम्मान के महत्व से अवगत कराया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल नीतू डांडी ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विविधता में एकता की भावना को अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर शांतिपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने सद्भावना दिवस के आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को एकता, करुणा, सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकजुटता के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। सद्भावना दिवस हमें शांति, एकता, भाईचारे और आपसी सम्मान के महत्व की याद दिलाता है। हमारा देश अनेक धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है। हमारी सबसे बड़ी ताकत यही विविधता और उसमें निहित एकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देनी चाहिए। छोटी-छोटी सकारात्मक पहल भी समाज में प्रेम, विश्वास और सहयोग का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विशेष रूप से आग्रह करता हूं कि वे जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने का संकल्प लें। अपने व्यवहार में विनम्रता, सहिष्णुता और करुणा को स्थान दें तथा अपने आसपास शांति और सद्भाव का संदेश फैलाएं। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस के अवसर पर हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि एकता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हुए एक शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने शांति, सद्भाव, सहिष्णुता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण वैश्विक नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

