राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में सत्र 2026-27 के हाट सैमेस्टर आटोनोमस के तहत आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पंजाब के द्वारा आयोजित पी.एच.डी. टेस्ट एवं इंटरव्यू के बाद आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी आटोनोमस कालेज के तहत इस सत्र में 16 छात्रों का चयन बतौर पी.एच.डी स्कालर यूनिवर्सिटी के द्वारा किया गया। कोर्स वर्क प्रारंभ के लिए रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, डा. आर.के.नारंग, डा. शमशेर सिंह, डा. सिद्धार्थ मेहन, डा. बालक दास कुर्मी, डा. संत कुमार वर्मा, डा.प्रीती पटेल, डा. विवेक असाठी, डा.वेदपाल सिंह, डा.शुभम, डा. खड़ग राज के साथ-साथ पी.एच.डी. कोर्स वर्क के लिए चयनित विद्यार्थी सीमा बराड़,आशीष कुमार, मोहम्मद मुस्तहिद इस्लाम, पवित्र सिंह, सुप्रिया दास, जानवी वर्मा, विशाल वोल्डर, अक्षिता, कंचन बाला, अभिषेक शर्मा, सांची जैन, रोहन बांसल, नितिन गौतम, महिमा देवी, हिमांशु कुमार, मुनी रहमान ने भाग लिया। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए कोर्स वर्क के दौरान की जाने वाली टीचिंग लर्निंग, जनरल क्लब,असाइनमेंट के साथ-साथ लैबोरेटरी में प्रारंभिक कार्य पर जोर दिया। डा. आर.के.नारंग ने कोर्स वर्क की पूर्ण जानकारी दी। डा. शमशेर सिंह ने रिसर्च पर प्रकाश डालते हुए टोपिंग चैन के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने छात्रों को रिसर्च के लिए समस्त सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

