राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन ने समाज सेवी रिक्की अरोड़ा व रमन गांधी को 30वें विशाल भगवती जागरण के निमंत्रण कार्ड किए भेंट

voice punjabtime
1 Min Read

 

राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन की ओर से 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी मोगा में करवाए जा रहे 30वें विशाल भगवती जगराते की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। जगराते के निमंत्रण को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा शहर की प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण कार्ड भेंट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत एसोसिएशन की ओर से समाज सेवी रिक्की अरोड़ा व फोर-जी होटल के रमन गांधी को निमंत्रण भेंट किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के कृष्ण तायल व राकेश सितारा ने बताया कि 29 अगस्त को पुरानी दाना मंडी में आयोजित होने वाले इस विशाल जगराते में प्रसिद्ध गायक मनी लाडला एवं अंजलि द्विवेदी मां भगवती का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे। जगराते को लेकर संस्था द्वारा विभिन्न तैयारियों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जागरण में प्रेम नंगीना मोगा वाले, भजन गायक मनी लाडला व भजन गायिका अंजली दि्वेदी भजनों का गुणगान करेंगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित जगराते में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *