टी.एल.एफ स्कूल में दो दिवसीय सी.बी.एस.ई क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू

voice punjabtime
2 Min Read

द लर्निंग फील्ड–ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ.), मोगा में किशोर शिक्षा विषय पर दो दिवसीय सी.बी.एस.ई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न शारीरिक, भावनात्मक एवं सामाजिक बदलावों को समझने तथा विद्यार्थियों का संवेदनशील एवं उचित मार्गदर्शन करने के लिए आवश्यक ज्ञान व कौशल प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रिंसिपल नीतू डांडी ने सी.बी.एस.ई रिसोर्स पर्सन्स का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठित सी.बी.एस.ई रिसोर्स पर्सन्स सुश्री हरलीन कौर और सुश्री मैरी एंटनी सिंह द्वारा किया जा रहा है। दोनों विशेषज्ञ शिक्षकों को संवादात्मक चर्चाओं, गतिविधियों और व्यावहारिक परिस्थितियों के माध्यम से किशोरावस्था के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्रदान कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान किशोरावस्था, यौवनारंभ, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, आत्म-देखभाल, भावनात्मक स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। शिक्षकों को शरीर में होने वाले बदलाव, पसीना एवं शरीर की दुर्गंध, मुंहासे, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा किशोरावस्था में सामने आने वाली अन्य सामान्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

रिसोर्स पर्सन्स ने इस बात पर जोर दिया कि किशोरों को सहानुभूतिपूर्ण, आयु-उपयुक्त और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। इससे शिक्षक विद्यार्थियों के लिए ऐसा सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार कर सकेंगे, जहां वे अपनी समस्याओं को खुलकर साझा कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें तथा स्वस्थ आदतें विकसित कर सकें। इस मौके पर टी.एल.एफ. प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन जनेश गर्ग व डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *