आई.एस.एफ. कॉलेज आॅफ फामेर्सी में गणपति महोत्सव दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कॉलेज आॅफ फार्मेर्सी मोगा में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कालेज परिसर में स्थापित दुर्गा मंदिर में जारी गणपति महाराज जी के महोत्सव के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भजन संध्या का आायोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान मोगा से पहुंचीं साध्वी महिमानसा भारती, जसपाल भारती एवं प्रियंका भारती ने सुंदर कीर्तन एवं भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया। भजन संध्या के दौरान साध्वियों ने भगवान गणपति की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तों को आध्यात्मिक संदेश दिया। कीर्तन के दौरान पूरा कॉलेज परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और शिक्षकगण, स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर भगवान गणपति का स्मरण करते नजर आए। मंदिर परिसर में पंडित राम चंद्र शर्मा के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं विशेष हवन किया गया। गणपति महाराज जी को भोग अर्पित करने के उपरांत सभी ने परिवार, कॉलेज एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कॉलेज चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि गणपति उत्सव विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक संस्कारों एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कॉलेज डायरेक्टर डॉ. जी.डी. गुप्ता ने कहा कि गणपति महाराज जी के आगमन से लेकर विसर्जन तक कॉलेज परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों और स्टाफ ने पूरे उत्साह से धार्मिक आयोजन में भाग लिया तथा गणपति बप्पा से सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डॉ. मुस्कान गर्ग, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डॉ. आर.के. नारंग सहित कॉलेज के शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *