आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में इनोवेशन एवं इंटरप्रिनोरशिप पर व्याख्यान का आयोजन

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आई.आई.सी. के द्वारा इनोवेशन एवं इंटरप्रिनोरशिप पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कोआडीनेटर हेड डिपार्टमेंट आफ क्यूए एवं आर.ए. डा. बालक दास कुर्मी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डा. भीमाकिरण ने ड्रीमर टू ड्यूटर एक इनसपायरिंग इनोवेशन स्टोरी पर व्याख्यान दिया। डा. भीमाकिरण के द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में जोश लाना है कि वह भी स्वरोजगार के साथ-साथ नई तकनीक का उपयोग करते हुए काम कर सकते हैं व भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुहिम जिसमें नौकरियां देने वाले बने व विकसित भारत को उत्कृर्ष्त बनाने में अहम सहयोग करें। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। छात्रों को तकनीकी का उपयोग करते हुए स्वरोजगार की तरफ बढ़ना चाहिए। इस मौके पर आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डा. शुभम ठाकुर, डा. शुभम सिंह, करिशमा अग्रवाल आदि उपस्थित थे। सभी का धन्यवाद कोआडीनेटर डा. बालक दास कुर्मी ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने व्याख्यान के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *