सनातन हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत गणेश जी की पूजा अर्चना की परंपरा है। इस वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष भक्त घर में गणपति बप्पा मोरया की मूर्ति स्थापित करके पूरे विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की जाती है। उसी कड़ी के तहत शाम नर्सिंग होम के एम.डी. डा.शाम सुंदर गर्ग, नीना गर्ग, डा. सीमांत गर्ग, डा.मोनिका गर्ग, समर्थ गर्ग, एमानी गर्ग द्वारा गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी को परवाना नगर स्थित घर में विराजमान करते हैं तथा पूजा अर्चना प्रतिदिन करने के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक सुखदेव सांवरा द्वारा भगवान गणेश जी के भजनों का गायन करके धार्मिक समागम में आए समूह श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने डांडिया तथा गणपति बप्पा मोरया..का गायन किया तथा आरती के बाद प्रसाद का भोग लगाकर भगवान गणेश जी का अशाीर्वाद लिया। आज रविवार को भगवान गणपति जी की प्रतिमा का विर्सजन धूमधाम व गणपति बप्पा मोरया के जयघोष जयकारों के बीच किया गया। इस मौके पर डा.सीमांत गर्ग ने आए हुए समूह शहर के डाक्टरों व गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रति वर्ष भगवान गणेश जी को याद करके उनका आशीर्वाद लेने का मौका मिलता है। इस अवसर पर गणपति महाराज की आरती के उपरांत आए हुए सभी को अटूट लंगर व प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर प्रसिद्ध समाज सेविका इंदु पुरी, पूर्व सेहत मंत्री डा. मालती थापर, डा. पवन थापर, डा. संदीप गर्ग, डा. अंजू गर्ग, एडवोकेट सुनील गर्ग, डा. राजीव गुप्ता, डा. विनीशा गुप्ता, डा. विशाली, डा. चंदन सिंगला, डा. रजनी सिंगला, डा. वरुण सूद, डा.जागृति सूद, डा. अमृतपाल सिंह सोढ़ी, डा. मनदीप कौर सोढ़ी, डा. गौरव मित्तल, डा. हर्षा मित्तल, डा. नितिन मित्तल, डा. पूजा मित्तल, डा. आदित्य सिंगला, मोहन लाल सेठी, रोहित सेठी, नैस्ले इंडिया के मैनेजर मिस्टर माथुर, रमीरा मोटर के मालिक जगमोहन सिंह बराड़, अमित बराड़, राधेश सिंगल, नरेश गोयल किट्टू, दीपक मेहंदीरत्ता, प्रदीप मेहंदीरत्ता, नीला पब्बी, निधड़क सिंह बराड़, पूर्व एस.पी. मुख्तयार सिंह, पार्षद विक्की सितारा, दीपक तलवाड़, डिंपी सूद, मुकेश शर्मा, जतिंदर चड्ढा, राजेन्द्र गाबा, चेतन कुमार, संजीव मंगला, सोनू दुआ, योगी घई, डा. डिंपल सिंगल, डा. दविंदर सिद्धू, अश्विनी गुप्ता, विकास गुप्ता, मुकेश कोचर, आर.एस.एस. के जसवीर सिंह, शिल्पा बांसल, गीता आर्य, नीतू गुप्ता, भवदीप कोहली, सोनी पेट्रोल पंप वाले, राजीव मित्तल, रिशू अग्रवाल, हर्ष गोयल, हर्श बांसल, दीपक सिंगला, डा. प्रभा मित्तल, मधुर सिंगला, निपिन कुमार, सोनू अरोड़ा, रूबन कोहली के अलावा काफी संख्या में शहर के डाक्टर, वकील व गणमान्य उपस्थित थे। इस उपरांत गणपति बप्पा जी की मूर्ति को विर्सजन करने के लिए पूरे विधि विधान से रवाना हुए।

