नशे में धुत लुटेरों पर भारी पड़ा बुजुर्ग दंपती का साहस, एक आरोपी को खेत में दबोचा

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा के गांव घोलिया में एक बुजुर्ग दंपती ने साहस और हिम्मत का परिचय देते हुए लूट की कोशिश करने वाले तीन युवकों में से एक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और सुनसान सड़क पर बुजुर्ग दंपती को लूटने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान दंपती ने हिम्मत दिखाते हुए उनका मुकाबला किया, जिससे दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, लूट की कोशिश के बाद एक आरोपी भागकर धान के खेतों में छिप गया। बुजुर्ग दंपती ने उसका पीछा करते हुए उसे खेत में दबोच लिया और वहीं पकड़कर रखा। इस बीच गांव के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को खेत से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, बुजुर्ग दंपती द्वारा आरोपी को पकड़कर रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने साबित कर दिया कि हिम्मत और हौसले के आगे उम्र भी मायने नहीं रखती। करीब 70 साल की उम्र में बुजुर्ग दंपती ने तीन कथित लुटेरों का सामना कर जिस साहस का परिचय दिया, उसकी लोग सोशल मीडिया पर जमकर सराहना कर रहे हैं।

 

बाघापुराना पुलिस ने पकड़े गए नौजवान को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर

रही हे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *