आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस का व्राउचर राष्ट्रीय फार्मा सबमिट में रिलीज

voice punjabtime
2 Min Read

 राज्य की प्रमुख आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में 23, 24 व 25 अक्तूबर को आयोजित होने वाली 22 वीं अंतराष्ट्रीय साईकलोडिस्टेंस सिंपोजियम कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका व्राउचर फार्मेसी नैशनल फार्मा सबमिट नई दिल्ली में व्राउचर रिलीज किया गया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि 44 वर्षों में पहली बार आयोजित हो रही अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस का व्राउचर डा.देपेन्द्र सिंह चेयरमैन एजुकेशन रैगुलेशन कमेटी फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया, डा. हरीश कुमार जैन नेशनल अध्यक्ष फैडरेशन आफ फार्मा इंटरप्रिनयोर, डा. आर.के.खार, डा. ए.एन.कालिया, डा. अरुण गर्ग वाइस चांसलर एम.बी.एन.विश्वविद्यालय, प्रो.विजय भल्ला, डा. हुड्डा कैंपस डायरेक्टर भारतीय विद्यापीठ नई दिल्ली, डा.देवेन्द्र पाठक, डा. आलोक मुखर्जी, डा. सतीश कुमार, डा. जय बालम, डा.मोहम्मद सैलालुदीन, डा.गौरव कुमार, डा. जुनेद, डा. तथलीन, डा. सौरभ कोसे, डा. बालक दास कुर्मी, डा. विवेक असाठी, डा.संत कुमार वर्मा,डा. मोहम्मद हनीफ, अमित झा, फाइनेंस सचिव डा. आर.के.नारंग, आग्रेनाइजिंग सचिव डा.सिद्धार्थ मेहन एवं संपूर्ण फार्मालोक की टीम की ओर से संयुक्त रूप से रिलीज किया। डा. गुप्ता ने सभी से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करके इस कार्यक्रम को भव्य बनाए। तीन दिन चलने वाली इस कांफ्रेंस में 20 से अधिक अंतराष्ट्रीय स्पीकर भाग लेंगे व देश के हर राज्य से लगभग तीन हजार लोगों के आने की संभावना है। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कांफ्रेंस को अति श्रेष्ठ बनाने के लिए समस्य सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *