अनमोल वेलफेयर क्लब ने कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद, समाज सेवी संस्थाओं व गणमान्यों को मेले मैया दे समारोह का निमंत्रण पत्र भेंट किया

voice punjabtime
2 Min Read

अनमोल वेलफेयर क्लब मोगा सिटी की ओर से शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर पुरानी दाना मंडी में 11 से 20 अक्टूबर तक मेले मैया दे समारोह करवाया जाएगा। इस संबंध में क्लब के सदस्यों ने विभिन्न गणमान्यजनों एवं समाजसेवियों को समारोह के निमंत्रण पत्र भेंट किए। इस अवसर पर कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद, अयोध्या धाम राम मंदिर के मुख्य सेवादार राजकुमार अरोड़ा, समाज सेवी संजीव कुमार लड्डू आरे वाले, वातावरण प्रेमी प्रथम बांसल, बाला जी स्टूडियो के एम.डी. आनंद जैन, अमित मित्तल, समाज सेवी अश्विनी मनियां व जय श्री श्याम सेवा मंडल के राजेन्द्र मिड्डा, भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा सहित गणमान्यों को मेले मैय्या के समागम के निमंत्रण कार्ड भेंच किए। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, सुरिंदर तायल पिंटू, रमीकांत जैन, एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, गौरव जिंदल, अक्षय गुलाटी, प्रिंस गाबा, कपिल कपूर, अमन मेहंदी, राजेश धीमान काकू मौजूद थे। इस मौके पर क्लब के प्रधान राजेश अरोड़ा ने बताया कि समारोह के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक माता की चौकी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 26 शक्तिपीठों एवं प्रमुख धार्मिक धामों से पावन ज्योतियां लाई जाएंगी। ज्योतियों के आगमन के संबंध में 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे गीता भवन मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन सुरिंदर टायल, सचिव विवेक मजीठिया, उपाध्यक्ष गौरव जिंदल और सलाहकार गगनदीप मित्तल ने बताया कि समारोह में मां चिंतपूर्णी धाम, ज्वाला जी धाम, माता वैष्णो देवी, माता त्रिपुरमालिनी देवी, मां बगलामुखी देवी, मां कांगड़ा देवी, मां चामुंडा देवी, मां कुणाल पथरी देवी, मां मनसा देवी, मां काली देवी, मां भद्रकाली देवी, मां नैना देवी, मां चंडी देवी, मां कालका देवी, मां सरकंडा देवी, मां करणी देवी, मां बेरी देवी, मां झंडेवाली देवी, मां कात्यायनी देवी, मां हिंगलाज देवी, मां शाकंभरी देवी, मां शीतला देवी, मां महामाया देवी, बाबा भैरोनाथ, श्री सालासर धाम तथा नेपाल स्थित मां गढ़ेश्वरी देवी की पावन ज्योतियां लाई जाएंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *