शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था डा. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के किंडन गार्डन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त होने के बाद फन आइलैंड का विशेष भ्रमण आयोजित किया गया। स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग एवं डायरेक्टर सुनीता गर्ग के दिशा-निदेर्शों में आयोजित इस फन ट्रिप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई और परीक्षाओं की व्यस्तता के बाद तनावमुक्त वातावरण में कुछ समय बिताने, खुलकर खेलने और मनोरंजन के साथ नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना था। किचलू स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के प्रति सकारात्मक रूप से प्रेरित करने के लिए मेहनत और मनोरंजन के बीच सुंदर संतुलन बनाया जाता है। किंडन गार्डन के अध्यापकों द्वारा बच्चों को लगातार प्रेरित किया जाता है कि वे परीक्षाओं में अपनी पूरी मेहनत करें, अपनी क्षमता के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें और प्रत्येक कार्य को पूरे उत्साह के साथ करने का प्रयास करें। बच्चों को यह भी प्रोत्साहित किया जाता है कि उनकी मेहनत और अच्छे प्रयासों के बाद उन्हें इस प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों एवं फन ट्रिप्स का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इससे नन्हे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह पैदा होता है और वे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए अधिक मेहनत करने की भावना के साथ आगे बढ़ते हैं। फन आइलैंड पहुंचते ही बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल पुस्तकीय शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का माइंड फ्रेश रहना, तनावमुक्त रहना, खेलना और खुश रहना भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के बाद बच्चों को कुछ समय ऐसे वातावरण में बिताने का अवसर मिलना चाहिए, जहां वे खुलकर खेल सकें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगा सकें। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को उनकी मेहनत और अच्छे प्रयासों के बाद मनोरंजन का अवसर मिलता है, तो इससे उनमें आगे और बेहतर करने की सकारात्मक भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में मेहनत, उपलब्धि और खुशी के बीच सकारात्मक संबंध स्थापित करते हैं। इससे बच्चे यह समझते हैं कि मेहनत करने के बाद मिलने वाली खुशी और सफलता का अपना अलग आनंद होता है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन का प्रयास है कि नन्हे विद्यार्थियों को ऐसा सकारात्मक वातावरण मिले, जहां वे सीखें भी, आगे बढ़ें भी और अपने बचपन को पूरी खुशी के साथ जीएं। फन आइलैंड में बिताया गया यह दिन किंडन गार्डन के नन्हे विद्यार्थियों के लिए मस्ती, मुस्कान, खेल, गीत-संगीत, दोस्ती और यादगार अनुभवों से भरपूर रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ वॉटर गेम्स, झूलों, डांस और अन्य गतिविधियों का आनंद लिया तथा अपने साथ ढेरों खूबसूरत यादें लेकर लौटे। स्कूल प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों एवं स्टाफ को बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक, मनोरंजक एवं अनुभवात्मक गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी।

