विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मोगा दाना मंडी में धान की खरीद शुरू करवाई

voice punjabtime
1 Min Read

मोगा दाना मंडी में आज विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने धान की खरीद प्रक्रिया की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने मंडी में पहुंचे किसानों से मुलाकात की और धान की खरीद प्रक्रिया संबंधी जानकारी हासिल की। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें खरीद के दौरान हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी जसपिंदर सिंह, डीएफएससी सुखविंदर सिंह गिल, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर जैन, चेयरमैन अंग्रेज सिंह समरा, अध्यक्ष आग्यापाल सिंह तथा किसान नेता मौजूद रहे। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य दिलाना और धान की सुचारु, निर्बाध एवं पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा खरीद प्रक्रिया को सुचारु ढंग से पूरा करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *