इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, कीमती सामान और कपड़े जलकर राख

voice punjabtime
1 Min Read
Oplus_131072

 

मोगा शहर के बीचों-बीच स्थित भीड़भाड़ वाले इलाके 9 न्यू टाउन में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में रखे इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया। घर के मालिक नवजोत सिंह ने बताया कि इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर में रखा काफी कीमती सामान और कपड़े जलकर राख हो गए। वहीं, फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायर ऑफिसर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शाम करीब 6 बजे घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर पानी की दूसरी गाड़ी भी मौके पर बुला ली गई थी, लेकिन बाद में उसकी जरूरत नहीं पड़ी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *