पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा जिले की फतेहगढ़ पंचतूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 900 लीटर लाहन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट श्री जसविंदर सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ पंचतूर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव संघेड़ा निवासी चनन सिंह और गुरमीत सिंह अवैध रूप से देशी शराब तैयार कर बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सतलुज दरिया के किनारे छापेमारी की।पुलिस ने मौके से 900 लीटर लाहन बरामद कर दोनों आरोपियों चनन सिंह और गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना फतेहगढ़ पंचतूर में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि आज शुक्रवार को दोनों आरोपियों को मोगा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है और अवैध शराब के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से जारी रहे
गा।

