आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के दुर्गा मंदिर में महा शिवरात्रि पर करवाया भोले नाथ का संकीर्तन

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के प्रांगण स्थित दुर्गा मंदिर में महा शिवरात्रि पर्व पर एक शाम भोले नाथ जी के नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित राम चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन स्टूडेंट डा.जी.एस.शर्मा, डा. संतकुमार वर्मा, डा.विवेक असाठी, नवनीश कुमार, डा.काली चरण शर्मा, वार्डन विशाल कुमार, डा. खड़ग राज फैकल्टी व विद्यार्थियों ने भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की रस्म अदा की। इस मौके पर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें डा.जी.डी.गुप्ता ने ओम नमों ः शिवाय की धुन.., ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ ने.., भोले मेरी नैय्या को पार लगा देना.., शिव चालीसा का उच्चारण, मेरा आपकी कृपा से सब का काम हो रहा. भजनों का गायन किया, जिसमें सभी छात्र एवं शिक्षकगण ने खूब आनंद लेते हुए भक्तिमय लीन हो गए। इस मौके पर डा. आर.के.नारंग एवं छात्रों ने भी भजन गाए एवं जमकर आनंद लिया। भोले बाबा के संकीर्तन में सभी लोग मंत्रमुग्ध होते हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में भव्य आऱती के साथ सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने सभी के कल्याण की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *