मोगा पुलिस ने 190 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकल सहित दो आरोपी गिरफ्तार
मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 190 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सदर के एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान खुकराना दाना मंडी इलाके में पहुंची थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आकाशदीप उर्फ सैमल और सागर, निवासी फिरोजपुर, हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं और दाना मंडी में ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस ने तुरंत रेड कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सके।

