कनाडा के 2 मेंबर ऑफ पार्लियामेंट शिरोमणि अकाली दल की ओर से मोगा में किया सम्मानित 

voice punjabtime
3 Min Read

 

शिरोमणि अकाली दल के विधानसभा हलका मोगा के इंचार्ज संजीत सिंह सनी गिल ने नूरगढ़ स्टड फार्म, सिंहांवाला में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान कनाडा के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट कैलगरी से सरदार अमनप्रीत सिंह गिल तथा साउथ लैंगली–एबट्सफोर्ड से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट सुखमन सिंह गिल और उनके सम्मानित पिता अवतार सिंह राजा गिल को भावपूर्ण ढंग से सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए संजीत सिंह सनी गिल ने कहा कि गुरु साहिबानों ने सिखों को जो “सरदारी” बख्शी है, वह केवल किसी एक कौम तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सेवा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरदारी का अर्थ केवल राजभाग करना नहीं, बल्कि न्याय, सेवा और “सरबत के भले” की भावना से समाज का नेतृत्व करना है। सिख परंपरा “वंड छकना” और मानवता की भलाई के मार्ग पर चलना सिखाती है, यही उसकी असली पहचान है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि सिख समुदाय की यही विशेषताएं उसे केवल पंजाब या हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि कनाडा जैसे देशों में भी सम्मान और नेतृत्व का स्थान दिला रही हैं। कनाडा की संसद में जनसंख्या के अनुपात से अधिक सिख समुदाय के प्रतिनिधियों का चुना जाना पूरे पंजाब और देश के लिए गौरव की बात है। यह संभव इसलिए हो पाया है क्योंकि सिख समाज सदैव मानवता और “सरबत के भले” के कार्यों में अग्रणी रहा है। सनी गिल ने कहा कि आज पंजाब जिन चुनौतियों से गुजर रहा है—भ्रष्टाचार, नशा तस्करी और प्रशासनिक कमजोरियां—उन्हें देखते हुए प्रदेश की समृद्ध विरासत और खुशहाली को पुनर्स्थापित करने के लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। जो शिरोमणि अकाली दल बादल ही दे सकता है उन्होंने कहा कि पंजाब प्राकृतिक संसाधनों, मीठे पानी, विविध मौसम और विशाल हृदय वाले लोगों की धरती है। यह चिंता का विषय है कि यहां सिखों की जनसंख्या में कमी आ रही है। देश के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने वाले सिख समुदाय को एक बार फिर पंजाब की खुशहाली और वैभव की बहाली के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर कनाडा के दोनों सांसदों ने संजीत सिंह सनी गिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रतिबद्धता के साथ वे पंजाब और मोगा के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं, देश विदेश में बसा पंजाबी समुदाय भी उनके प्रयासों को पूरा समर्थन देगा, ताकि पंजाब की खुशहाली और मोगा की समृद्धि फिर से स्थापित हो सके। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया,

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *