आज वार्ड नंबर-6 के अंतर्गत आते साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 49 लाख रुपए की लागत से 10 कच्ची गोलियों में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के विकास कार्यों का शुभारंभ हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर निगम के मेयर प्रवीण कुमार शर्मा, पार्षद अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरिया, आम आदमी पार्टी के जिला सचिव प्यारा सिंह बधनी,पार्षद जगदीप सिंह, दमन के अलावा वार्ड निवासी व अम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि वार्ड नंबर-6 की यह गलियां पिछले लंबे समय से कच्ची होने के कारण वार्ड निवासियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वार्ड पार्षद द्वारा उनके ध्यान में लाई गई। जिस पर पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा 49 लाख रुपए की लागत से 10 कच्ची गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य की शुरूआत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अब इंटरलॉकिंग टाइल्स लगने से इलाके की सूरत-ए-हाल बेहतर होगी तथा लोगों को सुविधाजनक आवाजाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हर वार्ड में बुनियादी सहूलियतों को मजबूत करना है तथा विकास के कार्य तेजी से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोगा शहर के विकास कार्यों युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी वार्ड निवासी को किसी प्रकार की समस्या पेश आ रही है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद अरविंदर सिंह कानपुरिया व वार्ड निवासियों ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, नगर निगम के मेयर प्रवीण कुमार शर्मा का वार्ड के विकास कार्य शुरू करवाने पर उनका मुंह मीठा करवाते हुए उनका धन्यवाद किया।

