राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में फार्मा अन्वेंशन-2026 का भव्य शुभारंभ 7 मार्च को किया जा रहा है। यह अन्वेंशन फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के द्वारा अनुदान प्राप्त है जो कि नेशनल फार्मेसी एजुकेशन दिवस के रूप में प्रोफेसर एम.एल.सर्राफ फादर आफ फार्मेसी इन इंडिया की 124 वीं जन्मतिथि पर आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि परम आदरणीय डा. मोंटू एम.पटेल अध्यक्ष फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया, प्रोसाइड ओवर दी फक्शन डा. अमनदीप कौर अरोड़ा हलका विधायक मोगा, गेस्ट आफ आनर सुशील कुमार बांसल मेंबर फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया एवं अध्यक्ष पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल, श्री सुनील चौधरी मेंबर पी.सी.आई एवं चेयरमैन ला कमेटी पी.सी.आई, गोपाल कृष्ण शर्मा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश फार्मेसी कौंसिल एवं मेंबर पी.सी,आई.,श्री अमित दुगल ड्रग कंट्रोलर पंजाब, सोहन लाल कंसल मेंबर पी.सी.आई,श्री मोहम्मद बशीर मेंबर पी.सी.आई, श्री सुरेन्द्र मोहन मेंबर पी.सी.आई, सुखविंदपाल मेंबर पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल, डा.प्रवीण बंसल डीन आई.के.जी.पी.टी.यू जालंधर, श्री दिनेश मदान चेयरमैन प्रोफेशनल फार्मेसी एंड पब्लिक रिलेशन कमेटी नई दिल्ली , निकुल जलान सी.ए., संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, आग्रेनाइजिंग सचिव डा.सौरभ कोसे एवं अन्य अतिथिगण ज्योति प्रजव्लित करके करेंगे। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि फार्मा अन्वेशन 2026 में पंजाब राज्य एवं कई अन्य राज्यों के 500 से अधिक इंडस्ट्री, एकेडमिया, अस्पताल एवं कई प्रोफेशनल बाडी के पदाधिकारीगण के साथ-साथ रिसर्चर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक ओरेल प्रेजेंटेशन. पोस्टर प्रेजेंटेशन, पेटेंट, डिजाइन पेटेंट, टैक्नालाजी ट्रांसफर एवं कार्मसलाइज प्रोडक्ट को प्रस्तुत किया जाएगा। जिसका निर्णायक मंडल के द्वारा निरीक्षण करने पर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित इंडस्ट्री के पदाधिकारी एवं आए हुए संस्थानों के डायरेक्टर, प्रिंसिपल के साथ फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया के पदाधिकारीगण, क्वालिटी आफ एजुकेशन एवं रिसर्च पर चर्चा करेंगे व उत्कर्षत बनाने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा।

