आज 8 मार्च को 1-1 हजार रुपए मिलने की घोषणा होगी : विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
1 Min Read

आप की भगवंत मान सरकार पंजाब की महिलाओं से किया एक हजार रुपए मासिक सहायता का वादा 8 मार्च को पूरा करने जा रही है। इसकी औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा की जाएगी। यह जानकारी मोगा की विधायक और ‘आप’ महिला विंग पंजाब की प्रधान डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का आखिरी बड़ा वादा भी 8 मार्च से पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ) का गठन, हर परिवार के लिए 10 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की योजना, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और खेतों के आखिरी छोर तक नहरी पानी पहुंचाने जैसे -बड़े काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों से किए जा रहे एक-एक वायदे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए जिसका पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *