डा.सैफुद्दीन किचलू पब्लिक स्कूल में 9 मार्च को होगा विद्यार्थियों के लिए विशेष कैरियर काउंसलिंग एवं फाउंडेशन क्लासेंस प्रारंभ ः एडवोकेट सुनील गर्ग

voice punjabtime
5 Min Read

कक्षा दसवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएँ 7 मार्च को समाप्त हो रही हैं। इसी अवसर को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक नई शुरुआत बनाते हुए डॉ. सैफुद्दीन किचलू मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोगा ने 9 मार्च से विद्यार्थियों के लिए विशेष कैरियर काउंसलिंग एवं फाउंडेशन क्लासेस प्रारंभ करने की घोषणा की है। यह पहल विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही विषय और कैरियर चुनने में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। इस मौके पर चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग ने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा इन फाउंडेशन क्लासेस के लिए एक विशेष रूप से तैयार किया गया विस्तृत सिलेबस तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक धाराओं के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में मेडिकल (पीसीबी), नॉन-मेडिकल (पीसीएम), कॉमर्स तथा ह्यूमैनिटीज के साथ-साथ पेंटिंग, फिजिकल एजुकेशन, आर्ट्स, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज, कम्युनिकेशन स्किल्स जैसे वैकल्पिक विषयों की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर सकें और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर निर्णय न लें। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों का सीबीएसई पैटर्न पर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें गणित, लॉजिक, क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े लगभग 50 प्रश्न होंगे। इस टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थी अपनी ताकत और रुचियों को पहचान सकेंगे। इसके पश्चात चार सप्ताह तक विभिन्न स्ट्रीम-विशिष्ट मॉड्यूल्स चलाए जाएंगे। चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग व डायरेक्टर मैडम सुनीता गर्ग ने कहा कि मेडिकल स्ट्रीम के अंतर्गत फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/बायोमेडिकल साइंस के माध्यम से डॉक्टर (एमबीबीएस), नर्सिंग, बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। वहीं नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के माध्यम से इंजीनियरिंग, आईआईटी-जेईई, आर्मी और एयर फोर्स पायलट, आर्किटेक्चर आदि क्षेत्रों की तैयारी का आधार तैयार किया जाएगा। कॉमर्स स्ट्रीम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स से जुड़े प्रोजेक्ट और फाइनेंशियल एक्टिविटीज करवाई जाएंगी, जबकि ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, लॉ और ज्यूडिशरी से जुड़े विषयों पर डिबेट्स, डिस्कशन और मॉक कोर्ट ट्रायल जैसी गतिविधियाँ करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रत्येक शनिवार को विशेष कैरियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यालय के सफल पूर्व छात्र (अलुम्नाई) अपने अनुभव साझा करेंगे। पूरे कार्यक्रम में थ्योरी (30 प्रतिशत), प्रैक्टिकल एक्टिविटीज (40 प्रतिशत ) और काउंसलिंग (30 प्रतिशत ) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का बौद्धिक, रचनात्मक और व्यक्तित्व विकास संतुलित रूप से हो सके। इस मौके पर डायरेक्टर सुनीता गर्ग ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को अपनी रुचि पहचानने और आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य का चयन करने में सहायता मिलेगी।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जागरूक, जिम्मेदार और सफल नागरिक बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों और रुचियों के अनुसार विषयों का चयन करें और मेहनत, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच के साथ जीवन की ऊँचाइयों को छुएँ। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की गहन समझ मिल जाएगी, जिससे वे कक्षा +1 में सही स्ट्रीम का चयन आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। इस पहल के अंतर्गत 15 मार्च को आयोजित होने वाली पैरेंट्स मीटिंग में अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट और मार्गदर्शन साझा किया जाएगा। विद्यालय द्वारा शुरू की गई यह अभिनव पहल न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए, प्रशासनिक अधिकारी, सैनिक अथवा कलाकार बनने की दिशा में प्रेरित भी करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *