आई. एस. एफ.कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान का आयोजन

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई. एस. एफ.कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर डॉक्टर जी.डी गुप्ता व आई. एस. एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डॉक्टर आर.के. नारंग ने समागम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर डॉक्टर प्रीति पटेल ने बताया कि डॉ. जी.डी गुप्ता ने अपने व्याख्यान में कहा कि देश को विकसित बनाने में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही उपयोगी होगी। इस वर्ष की थीम गिव टू गेंद की विस्तृत जानकारी दी एवं बताया कि महिलाओं को सामान्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रदान की जाए तो महिलाएं राष्ट्र की निर्माण में अहम भागीदारी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में हर समय भाग ले रही हैं। राज्य व भारत सरकार के द्वारा हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान हो रहा है आवश्यकता है सिर्फ सामाजिक व सामाजिक ढांचे के बदलाव की है जिससे महिलाओं को कमजोर व परदे के अंदर बात की जाती है और समय के साथ बदलाव जरूरी है इसे स्वीकार करते हुए आगे बहुत बड़ा जा सकता है। समागम के समय पर प्रोफेसर सानिया ग्रोवर ने सभी का समागम में शिरकत करने पर धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *