मोगा शहर में हमेशा धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली अनमोल वेलफेयर क्लब मोगा सिटी द्वारा आज मोगा पहुंचे प्रमुख समाज सेवी एन.आर.आई. पवन कुमार लाडी यू.एस.ए. वाले का रेलवे रोड पर विशेष स्वागत करते हुए उन्हें गणपति महाराज का स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा व गौरव जिंदल ने कहा कि पवन कुमार लाडी यू.एस.ए. का क्लब को भरपूर सहयोग रहा है तथा उनकी ओर से समय- समय पर धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर शिरकत किया जाता है। उन्होंने 5 अप्रैल को क्लब द्वारा धवन पैलेस में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के आयोजित किए जा रहे सामूहिक कन्यादान समागम के निमंत्रण कार्ड भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान दिया जाएगा। इस मौके पर एन.आर.आई. पवन कुमार लाडी ने क्लब द्वारा किए गए मान सम्मान के लिए उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर समाज सेवी जोगिंदर पाल जिंदल आदि मौजूद थे।

