शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी नालेज और आत्मविश्वास दिखाया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को सिलेबस पर आधारित एम.सी.क्यू प्रश्नों के माध्यम से तैयार करना था, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) की कॉम्पिटेंसी-बेस्ड शिक्षा प्रणाली के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि यह कंपीटिशन विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए बहुत लाभकारी थी। उन्होंने कहा कि इस क्विज का मकसद स्टूडेंट्स को एम.सी.क्यू. सवालों के जरिए उनकी नॉलेज टेस्ट करके बोर्ड एग्जाम और कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए तैयार करना था। जिसमें अलग-अलग थीम कवर की गईं, और स्टूडेंट्स ने जोश के साथ हिस्सा लिया। यह पहल स्टूडेंट्स को बोर्ड स्ट्रक्चर वाले एग्जाम की तैयारी करने में मदद करती है और कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए एक मजबूत फाउंडेशन बनाती है। उन्होंने कहा कि इस क्विज के दौरान विभिन्न विषयों और थीमों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों की समझ और ज्ञान को परखा गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और अपनी जानकारी का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के नए पैटर्न से परिचित कराना और उन्हें एम.सी.क्यू. आधारित प्रश्नों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है। इससे छात्रों को आने वाली बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि स्कूल की इस पहल को विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों ने सराहा और इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। इस मौके पर विद्यार्थी व अध्यापक मौजूद थे।

