ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत

voice punjabtime
1 Min Read

 

सुनाम के नजदीकी गांव मैदेवास के एक 34 वर्षीय व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से मौत हो गई । हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।

मृतक के छोटे भाई सरबजीत सिंह ने स्थानीय सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह (34) राजस्थान से तूड़ी (भूसा) उतारकर वापस अपने गांव मैदेवास आ रहा था।जब वह हिसार-टोहाना रोड पर पहुँचा, तो सामने से आ रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दिया। इस आकस्मिक मोड़ के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड्डों में जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सों में टूट गया और गुरप्रीत सिंह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल गुरप्रीत को तुरंत टोहाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते रैफर कर दिया । परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए टोहाना से संगरूर ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *