मोगा पीड़ित सहायता व स्मारक समिति की तरफ से दूसरी भगवा यात्रा श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर 29 मार्च को निकाली जाएगी। यह यात्रा किसी संस्था के प्रयास से नहीं, बल्कि सर्व समाज के प्यार से तथा समाज की सज्जनशक्ति को संगठन करने का एक प्रयास है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मोगा पीड़ित सहायता व स्मारक समिति के अध्यक्ष अभिषेक जिंदल ने बताया कि यह भगवा यात्रा सनातन संस्कृति का प्रतीक व भगवा झंडे के नीचे संगठित होगी। यह भगवा यात्रा समूह समाज को संगठित व जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को दोपहर दो बजे हवन यज्ञ, तीन बजे श्री राम व भारत माता की आरती तथा चार बजे इस यात्रा का शुभारंभ गीता भवन मोगा से किया जाएगा। यह यात्रा गीता भवन मंदिर से होती हुई जवाहर नगर, न्यू टाउन, आर्य स्कूल रोड, देव होटल, मेन बाजार, प्रताप रोड तथा मंडी गेट से होते हुए भारत माता मंदिर परिसर में संपन्न होगी। उन्होंने समूह सनातन संस्कृति से जुड़े समूह गणमान्य व्यक्तियों, युवा शक्ति तथा मोगा पीड़ित सहायता व स्मारक समिति के समूह परिवारों व सदस्यों को इस भगवा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की, ताकि श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर इस भगवा यात्रा का संदेश समूह इलाका निवासियों को दिया जा सके। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में बैंडबाजे, रथ, झांकिया तथा भगवे झंडों के साथ-साथ भगवा यात्रा के आगे युवा शक्ति मोटर साइकिलों पर भगवान श्री राम का संदेश व जयघोष करती हुई आगे बढ़ेगी। इस यात्रा के उपलक्ष्य में 16 मार्च को युवा शक्ति द्वारा लोगों को इस यात्रा बारे जागरूक करने के लिए मोटर साइकिल मार्च घोल नगाड़ों के साथ निकालकर 29 मार्च को आयोजित होने वाली भगवा यात्रा में बढ़-चढ़कर शिरकत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मोगा पीड़ित सहायता व स्मारक समिति के अध्यक्ष अभिषेक जिंदल व इस यात्रा में अपना पूर्ण सहयोग देने वालों में संयोजक देव कुमार, राइटवे एयरलिंक के डायरेक्टर देवप्रिय त्यागी, राहुल गर्ग, शशिकांत पांडे, माधव सिंगला, सूजल कुमार, कृश कुमार, रोहित कुमार, दिव्यम कुमार, तनिश कुमार, वासु कुमार, सायूश कुमार, दिव्यांश कुमार, ऋषि कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद थे।

