राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के एम.फार्म फार्माकालोजी फाइनल वर्ष की छात्रा सुरभी गुप्ता को अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस फार्मा इस्पैक्ट्रन 2026 जो कि इनोवेशन एवं फ्यूचर ट्रेंडसन फार्मास्यूटिकल एंड बायोमैडीकल साइंस पर बिहार राज्य के महादेव लाल सर्राफ कालेज आफ फार्मेसी में आयोजित की गई। जिसमें छात्रा सुरभी ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान हासिल कर स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट एवं पांच हजार रुपए नकद राशि हासिल कर संस्था के गौरव को बढ़ाया है। सुरभी अपना रिसर्च कार्य सानिया ग्रोवर एसोसिएट प्रोफेसर की देखरेख में कर रही है। सानिया ग्रोवर ने बताया कि सुरभी बहुत ही तकनीकी एवं प्रयोगिक रूप से गुणी है एवं अपने रिसर्च कार्य को अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रस्तुत कर इसकी पुष्टि की है। फार्माकालाजी के हेड डा. शमशेर सिंह ने कहा कि एम.फार्म के सभी छात्र देश एवं विदेश में रिसर्च कार्य को प्रस्तुत कर डिपार्टमेंट एवं संस्था के नाम को रोशन कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर छात्रा सुरभी एवं उनकी गाइड सानिया ग्रोवर को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने शुभकामनाएं दी।

