आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के 18 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय टेस्ट जीपैट में जमाई धाक

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में बी.फार्म एवं एम.फार्म के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट (जीपैट) जो कि भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय नेशनल बोर्ड आफ एग्जामीनेशन इन मेडिकल साइंसेज के द्वारा पोस्ट ग्रेज्यूट प्रोग्राम के लिए किया गया, उसमें संस्था के 18 विद्यार्थियों ने क्वालीफाइड करके संस्था के नाम को गौरवान्वित किया है। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि मैंटर डा. खड़ग राज की देखरेख में छात्रों को इस टेस्ट की तैयारी साथ में जी.डी.सी. की तकनीकी सहायता लेते हुए छात्रों ने तैयारी की। पूरे देश से 61 हजार छात्रों ने भागीदारी की। जिसमें से 5500 छात्रों ने जीपैट को क्वालीफाइड किया। क्वालीफाइड छात्रों को पोस्ट ग्रेज्यूट प्रोग्रम करने के लिए 12 हजार 400 रुपए प्रति माह स्कालरशिप का प्रावधान है, साथ ही अच्छे कालेजों में एडमीशन लेने के लिए जीपैट का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के आशीष ने पूरे देश में 51 वां स्थान एवं भारत भूषण ने 90 वां स्थान हासिल कर पूरी संस्था को गौरवान्वित किया है। इसके साथ-साथ अन्य छात्रों ने अच्छी रैकिंग के साथ जीपैट क्वालीफाइड किया, जिसमें बी.फार्म के भवनप्रीत सिंह, रजत कुमार, राहिद असरफ, रिया सामंता, प्रियान कुमार, सिमरन कौर, पंकज कुमार, पार्थ सैनी, अरविंद कुमार, रुपेश शर्मा, नितेश कुमार, नीरज कुमार, अवनीत कौर एवं मोहम्मद नाज तथा एम.फार्म के साईदीप राय व प्रशांत प्रताप ने जीपैट को क्वालीफाइड कर संस्था एवं परिवार तथा पंजाब राज्य के नाम को रोशन किया है। इस उपलब्धि पर छात्रों एवं मैंटर डा. खड़ग राज आर्यन को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग,डीन एग्जामीनेशन इंजी. जसप्रीत सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा, हेड आफ दि डिपार्टमेंट डा. शमशेर सिंह, डा. बालक दास, डा. सौरभ कोसे, डा. संत कुमार वर्मा, डा. वेदपाल शर्मा एवं फैकल्टी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *