पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
सोमवार को पंजाब के मोगा जिले के गांव मलके में एक खेत में पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फरीदकोट जिले के गांव बुर्ज हरिके निवासी जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जशनप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना प्रैक्टिस के लिए मलके गांव जाता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले में आगे की कार्रवाई की जा
एगी।

