जालंधर। महानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित गोल मार्केट में एक शोरूम के पीछे लगे एसी के कई आउटडोर यूनिट्स में अचानक आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार आउटडोर यूनिट्स के नीचे कूड़े का ढेर लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि आग या तो कूड़े में लगी चिंगारी से भड़की या फिर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने 6 के करीब एसी आउटडोर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान कुछ यूनिट्स फटने से हल्के धमाकों की आवाज भी सुनाई दी, जिससे आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

