शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल के किंडरगार्टन के विद्यार्थियों की ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए गतिविधि में उत्साह दिखाया। इस अनूठी पहल के तहत बच्चों ने कुछ समय के लिए अपनी सभी गतिविधियाँ रोककर बिना किसी व्यवधान के पढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया। पूरे विद्यालय परिसर, कक्षाओं, गलियारों और द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल को शांत पठन क्षेत्रों में बदल दिया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चित्र पुस्तकों से भरी टोकरी के साथ बैठकर पठन किया, फ्लैश कार्ड्स का उपयोग किया और अपनी कक्षाओं में आरामदायक रीडिंग कॉर्नर भी बनाए। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित पढ़ने की आदत विकसित करना है। इस दौरान विद्यालय में एक शांत और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने इस सत्र को बेहद सुकूनभरा और दिन का सबसे अच्छा हिस्सा बताया। इस मौके पर शिक्षकों ने भी गतिविधि के बाद बच्चों में बेहतर एकाग्रता और पुस्तकों के प्रति बढ़ते उत्साह को महसूस किया, विशेष रूप से छोटे बच्चों में, जिन्हें खुले वातावरण में पढ़ना बहुत पसंद आया। इस सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब टी.एल.एफ. स्कूल विद्यार्थियों को हर समय अपने साथ एक पुस्तक रखने के लिए प्रेरित कर रहा है। ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीडह्व जैसी पहल के माध्यम से विद्यार्थी शब्दावली, एकाग्रता और जीवन भर सीखने की आदत विकसित कर रहे हैं। इस मौके पर स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने विद्यार्थियों की गतिविधि की सराहना करते हुए उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेने को प्रेरित किया।

