voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। जालंधर देहात के बिलगा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता 9वीं कक्षा में पढ़ती है और पिछले कुछ महीनों से अपनी बुआ के पास रह रही थी। घटना के बाद पुलिस ने अमृतसर निवासी राहुल नामक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के अनुसार, किशोरी पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट दर्द से परेशान थी। पहले निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन आराम न मिलने पर 19 अप्रैल 2026 को उसे फिल्लौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद महिला डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है और प्रसव का समय पूरा हो चुका है। इसके बाद सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी के बाद पूछताछ में पीड़िता ने अमृतसर के रहने वाले राहुल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी का पूरा पता अभी सामने नहीं आया है।

थाना बिलगा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *